देहरादून। कर्नाटक की प्रचंड जीत पर उत्साहित कांग्रेसियों ने नेहरू कॉलोनी में रैली निकालकर मिठाई वितरित की। धर्मपुर वार्ड के पार्षद अमित भंडारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव ने भाजपा को आईना दिखाया है। कांग्रेस को लगातार जन समर्थन मिल रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा चुप है। यही कारण है कि कर्नाटक के चुनाव में वहां की जनता ने भाजपा को सबक सीखकर कांग्रेस के हाथों में जीत दी है। इस मौके पर पार्षद सचिन थापा, विजय गुप्ता, रिपूदमन सिंह, राम सिंह बिष्ट, राधे श्याम त्यागी, पुष्पा रतुड़ी, गीता रावत, नीलम जुनेजा, नीलम सक्सेना, हर्षिता भंडारी, दीपक खंडूड़ी, समीर मलिक, मुकेश रेगमी, टीटू त्यागी आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News