दिनांक: 24.12.2023

हरिद्वार अरुण पाठक ~अयोध्याधाम में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तथा उद्घाटन के अवसर पर चेतना पथ फाउंडेशन के बैनर तले बन रहे गीत ‘बना प्रभु राम का मंदिर’ की शूटिंग आज टिहरी विस्थापित कालोनी, रानीपुर स्थित श्री राम‌मंदिर में आज सम्पन्न हो गयी।

कवि एवं साहित्यकार एवं चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनके इस स्वरचित वीडियो गीत में अरुण पाठक के साथ-साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के संगीत शिक्षक व आकाशवाणी व दूरदर्शन के सुगम संगीत गायक श्री हेमंत पाठक, डिवाइन लाइट स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सीमा धीमान तथा समाज सेविका श्रीमती सुमत पंत ने अपने स्वरों से सजाया है। संगीत की आडियो दिनेश रावत स्टूडियो में तैयार किया गया है, जबकि स्वर गंगा एकेडमी इसकी वीडियो निर्माता है। इस वीडियो गीत को आगामी 27 दिसम्बर को लोकार्पित किये जाने की सम्भावना है।

उल्लेखनीय है कि, इस वीडियो गीत से पहले श्री अरुण कुमार पाठक ने विगत महाकुम्भ के अवसर पर सात कुम्भ गीतों की वीडियो एलबम ‘ॐ नमामि गंगे’, काँवड़ मेले के अवसर पर ‘सुनो माँ गंगा रही पुकार’ तथा विगत वर्ष की ‘गंगा अष्टोत्तर शतनाम’ जारी की थी। यह सभी गीत काफी लोकप्रिय हुए थे। विगत वर्ष ही आज़ादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर उनका भारत के 75 स्वाधीनता सेनानियों की वीरगाथा ‘आज़ादी के परवाने’ (काव्य संकलन) प्रकाशित हुआ था, जिसे ‘वर्ल्डवाइड बुक आफ रिकार्ड्स’ में शामिल किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News