यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️
अमित कुमार रिपोर्ट ✍️
08 मई 2025,—प्रदेश की बहनों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, 20 मई के बाद से चयनित बहनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। आज विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक में मैंने इसके निर्देश जारी किये।
इसके अलावा बैठक में महिला कल्याण कोष से प्रदेश की महिलाओं और बच्चों को आपदा, दुर्घटना या अन्य किसी तरह के संकट या परेशानी होने पर तुरंत लाभ देने की योजना पर चर्चा की गई और अधिकारियों से जल्द इसका फाइनल स्वरूप तैयार करके कैबिनेट से पास कराने के निर्देश दिए।

प्रदेश की महिलाओं को गर्भवती होने के बाद अगले 1000 दिन तक उनके स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों के लालन पालन के बारे में मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जच्चा बच्चा शुभ जीवन योजना पर भी बैठक में चर्चा की गई।
इसके साथ ही नंदा गौरा योजना में किस तरह हम प्रदेश की बेटियों को न सिर्फ इंटर पास करने के बाद , बल्कि ग्रेजुएशन और अन्य स्किल बेस्ड कोर्सेज करने पर भी आर्थिक मदद पहुंचा सकते हैं, इसकी भी तैयारी की जा रही है। मैंने अधिकारियों को इस बाबत जल्द से जल्द योजना को अंतिम रूप देकर देने के निर्देश जारी किए।
बैठक में सचिव श्री चंद्रेश कुमार जी, निदेशक श्री प्रशांत आर्य जी, सुश्री आरती बलोदी जी, श्री मोहित चौधरी जी, उपनिदेशक श्री विक्रम जी आदि मौजूद रह
![]()
