लक्सर वेद प्रकार की रिपोर्टसे एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। जिसमें रामपुर रायघटी के गंगा पार से श्रदालु लेकर लौट रही लोगों से भरी नाव डूब गयी। रामपुर रायघटी में गंगा नदी में 15 लोगों तथा 6 मोटरसाइकिल से भरी नाव की असन्तुलित हो गई, जिसमें नाव पानी में पलट गईं। नावों पर सवार सभी लोग नदी में कूद गए। हालांकि स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीणों द्वारा सभी लोगों को सकुशल नदी से निकाला जा चुका है।तथा 4 मोटरसाइकिल भी खोज ली गयी है।बाकी दो मोटरसाइकिल को खोजा जा रहा है।

आपको बता दें कि यह हादसा गंगा के तेज बहाव के चलते नाव के बैलेंस बिगड़ने से हुआ। इसमें अलावलपुर के कबुलपुरी निवासी 15 ग्रामीण गंगा पार सिद्द कुटी मंदिर पर भंडारा करने गए थे। वापस लौटते समय घटना घट गई ।जानकारी के अनुसार नाव डूबता देख इसमें सवार लोग नदी में कूद गए और तैरने लगे।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर अमरजीत सिंह ने बताया के नाव में सवार गंगा में गिरे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News