रुड़की। भाजपा युवा मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने पश्चिमी व पूर्वी मंडल युवा मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा के पश्चिमी व पूर्वी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी हित में कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचने को कहा। युवा मोर्चा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कुशर्ग गर्ग, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शुभम सैनी की नवगठित कार्यकारिणी टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष अभिनव चौधरी, शुभम सैनी,अभिषेक शर्मा,महामंत्री अभय पुंडीर,रवि पाल,मंत्री तरुण पुंडीर,रिशु मित्तल,दीपक सैनी कोषाध्यक्ष अंकित कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी आयुष्मान धीमान, गोपाल कटारिया, राजन सैनी, अमरीश कांबोज, विवेक सैनी, करन सम्भालिया, प्रशांत राणा, आदित्य शर्मा, नितीश तोमर, आदित्य सैनी, अभय कौशिक, वंश गुप्ता, कार्तिक सैनी, अभिषेक चौधरी, सत्यम पाहुजा, हिमांशु नौटियाल, अनिकेत गर्ग, आयुष वर्मा, हर्ष पाल, हर्ष वर्धन आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News