श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल विवि में छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस संदर्भ में उन्होंने कुलसचिव से मिलकर विवि के प्रशासनिक भवन परिसर सहित विवि के परिसरों में बायोमेट्रिक मशीन लगाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक अमन बल्लभ पंत, जसवंत सिंह राणा ने नए सत्र को जल्द शुरू करने के साथ ही विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने, विवि के छात्रों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने, एमपीएड और बीपीएड के छात्रों के लिए बस की सुविधा किए जाने, लाइब्रेरी एवं दोनों कैंपसों में एमएचआरडी द्वारा संचालित वाई-फाई की सुविधा सभी छात्रों को उपलब्ध कराए जाने की मांग की। उन्होंने कह कि विवि उक्त मांगों पर गंभीरता से कार्यवाही करे, नहीं तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर महिपाल बिष्ट, आयुष कंडारी, शेखर रावत, हिमांशु भंडारी, आयुष, गौरव लिंगवाल, गौरव शिरवाल, अजीत, हर्षित, रविंद्र, नितेश गोदियाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News