रुड़की। मेहवड़ बाजूहेड़ी पुल के पास दोनों गंगनहरों की बीच वाली पटरी पर देर रात तीन लोग बैठे थे। इस बीच एक युवक गंगनहर के पास गया और डूबकर लापता हो गया है। सूचना पर परिजनों और पुलिस ने तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शनिवार की देर रात बेलड़ा निवासी बॉबी (21) अपने साथी सतवीर (24) और संजीव (23) के साथ बहादराबाद की एक कम्पनी में काम करता था। कम्पनी से छुट्टी के बाद बाजूहेड़ी मेहवड़ पुल के पास दोनों गंगनहरों के बीच वाली पटरी पर तीनों बैठ गए। इस बीच बॉबी ने कहा कि वह शौच के लिए जा रहा है। जब वह कुछ देर तक नहीं लौटा तो उसके दोनों साथी बॉबी को तलाश करने लगे। सूचना पर परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के गंगनहर में डूबने की आशंका पर सर्च अभियान चलाया।
![]()
