हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि भागीरथी पुल के पास एक युवक पुलिस को देख तख्त के पीछे छिप रहा था। पकड़े जाने के बाद आरोपी के पास से अवैध चाकू मिला है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र अश्वनी कुमार निवासी जनेश्वर सीटी थाना जनेश्वर एटा यूपी बताया है।
![]()
