यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

• वेद मंदिर आश्रम में हुए कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने हाई कमान का जताया आभारस्वा

•मी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, करेंगे सभी से संवाद

•वेद मंदिर आश्रम में स्वागत के दौरान ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं से लादकर किया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत।

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️
15सितम्बर 2025 हरिद्वार– भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आमजन, व्यापारियों, ग्राम प्रधानों के साथ तमाम जन प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।

सभी ने केंद्र और प्रदेश का आभार जताते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा और प्रदेश में फिर से तीसरी बार विधानसभा—2027 में पार्टी की सरकार बनेगी।

इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जमीन पर उतरकर मेहनत करने और लोगों की पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सोमवार को वेद मंदिर आश्रम में फूल मालाओं, गुलदस्तों, मिष्ठान, ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज हर वर्ग का विकास हो रहा है।
स्वागत के दौरान उमड़े जनसैलाब का धन्यवाद करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश के समुचित विकास और योजनाओं को सुचारू रखने के लिए प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनानी है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मेहनत के साथ धरातल पर उतरकर आमजन को पार्टी से जोड़कर मजबूत करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दर्जाधारी मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी ने स्वागत करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद जननेता है और सभी की समस्या सुनकर उनका समाधान कराते हैं, ऐसे में उन्हें पद देकर पार्टी ने आमजन का सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अमित चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, सुशील राठी, संजीव चौधरी, कविंद्र चौधरी, देवेश वर्मा ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, प्रदीप चौहान, पंकज चौहान, प्रखर कश्यप, जसवीर चौधरी, प्रधान अमित सैनी, लाखन सिंह, सचिन कुमार, अनिल प्रधान, दीपक सैनी, चरण सिंह चौहान, हरेंद्र चौधरी आदि, अमीलाल, मनीष चौधरी, नृपेंद्र चौधरी, संजय पाल, तेलूराम प्रधान, योगेंद्र मुंडन, राजपाल सिंह, सीमा चौहान, संजय सहगल, बृजमोहन पोखरियाल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रणव यादव, श्रवण चौहान, पंकज चौहान, सौरभ शर्मा, राजन मेहता, विक्की तनेजा, विपिन गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, किरण सिंह, अनिल राणा, मनोज गौतम, बिजेंद्र चौधरी, अरविन्द, सूर्यकांत मलिक, सुरेंद्र तेश्वर, धर्मपाल ठेकेदार, सरिता अमोली, सरदार चंचल सिंह, विक्रांत राठी, विनीत यादव, योगेश, सरदार हरमोहन सिंह, हरजीत सिंह, महेंद्र सिंह चावला, सतनाम सिंह भाटिया, सतविंदर सिंह, अनिल अरोड़ा, दीपक मेहरा, जोनी गुर्जर, लाखन सिंह गुर्जर, पंकज चौधरी आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News