पौड़ी। पाबौ में श्रीनगर विधानसभा के पांच मंडलों की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर पदाधिकारियों ने जोर दिया। इस बैठक में पांच मंडलों के पदाधिकारियों के साथ ही जिले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगे के कार्यक्रम सफल रहे इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। कहा कि 25 जून को होने वाली मन की बात को सफल बनाएं। इसी दिन प्रबुद्धजीवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में हिस्सा लेते हुए उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि सरकार की इन उपलब्धियों को विकास पुस्तिका के माध्यम से मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए।

मंडल अध्यक्ष भी इसमें सहयोग करे। कहा कि यदि कोई गोशाला खोलना चाहता है तो सरकार अब 80 रुपये प्रति गाय के हिसाब से खर्चा दे रही है। जंगली जानवरों से खेती को बचाने की दिशा में भी काम हो रहा है। सरकार पात्र पति पत्नी को पेंशन दे रही है। छात्रों के लिए कोचिंग और छात्रावृत्ति की व्यवस्था की गई है। करीब 32 हजार लोगों को उज्जवला योजना का लाभ श्रीनगर विधानसभा में मिला है। कहा कि करीब डेढ़ सौ मंदिरों का सौंदर्यीकरण अभी तक कर लिया गया है। हर महिला मंगल दल को सामग्री के लिए 25 हजार का अनुदान दिया गया है। कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष पैठाणी अमर सिंह, थलीसैंण नवीन जोशी, पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, जितेंद्र रावत, बीरा भंडारी आदि मौजूद रहे। संचालन हरेंद्र कोहली व विमल नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News