यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक ✍️
28 नवंबर 2025 हरिद्वार–उत्तराखण्ड प्रेस क्लब, देहरादून के सभागार में विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में हरिद्वार की लोकप्रिय कवियित्री राजकुमारी ‘राजेश्वरी’ को ‘उत्तराखण्ड गोल्डन पोएट्री एवार्ड” से सम्मानित किया गया।
इसी कार्यक्रम के ‘उत्तराखण्ड की प्रतिभाशाली कवयित्रियाँ’ नामक पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ। राजकुमारी ने उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर, उत्तराखण्ड के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता पुष्पांजलि सहित अनेक साहित्यिक हस्तियों काव्य पाठ भी किया, जिस दौरान इनके गीत की धुन पर सभागार उपस्थित सभी श्रोता मंत्र मुग्ध होकर झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन कवियित्री मोनिका मंतशा ने किया।
![]()
