न्यूज टेबलेट यश हरिद्वार
हरिद्वार विधानसभा 2022 के चुनाव में सभी दल को लोहा लेने वाले सराय से उपेंद्र सिंह मलिक को अब उत्तराखंड क्रांति दल हरिद्वार लोकसभा की बड़ी जिम्मेदारी देने वाले हैं। बताया गया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र सिंह मलिक को लोकसभा टिकट पर लड़ने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
उपेंद्र सिंह मलिक अपने हरिद्वार क्षेत्र में काफी सामाजिक कार्य करते दिखाई दे सकते हैं आपको उनके सभी धर्म के लोगों से अच्छा मेल जॉन है सभी के साथ वह दुख सुख में खड़े रहते हैं और हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी अच्छी पकड़ है आने वाले समय में हरिद्वार क्षेत्र की काफी लोगों ने मिलकर उपेंद्र सिंह मलिक को जो कि अभी उत्तराखंड क्रांति दल में केंद्रीय मंत्री के रूप कार्य कर रहे हैं लोकसभ के टिकट की मांग की है।
हमारे संवाददाता से बातचीत में उपेंद्र सिंह मलिक ने कहा है कि अगर पार्टी मुझे कोई जिम्मेदारी देगी तो मैं उसे जिम्मेदारी का निर्वाह जिम्मेदारी के साथ करूंगा और पार्टी के विश्वास पर खड़ा रहूंगा। उत्तराखंड क्रांति दल की पहचान उत्तराखंड राज्य के विकास में की जाती है उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के कई नेताओं ने अपने प्राणों की प्रभाव नहीं करी और महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना अभूतपूर्ण सहयोग दिया है।
![]()
