यश हरिद्वार न्यूज ब्यूरो
विपिन गुप्ता (हरिद्वार) उत्तराखंड
जनपथ हरिद्वार~व्यापार मंडल ने राजलोक कॉलोनी एवम आसपास की समस्त कॉलोनी में निरंतर हो रही अघोषित बिजली कटौती और यहां की सप्लाई को शहरी लाइट से जोड़ने के लिए मुख्य अभियंता श्री मोहित जोशी, अधीक्षण अभियंता श्री प्रदीप चौधरी,अधिशाषी अभियंता श्री आशुतोष तिवारी के साथ बैठक की और बैठक के उपरांत सभी विषयों का ज्ञापन दिया ।
अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्दी ही सर्वे करवाकर लाइट संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।
विपिन गुप्ता ने कॉलोनी में रहने वाले प्रत्येक नागरिक से सक्रिय जन प्रतिनिधियों से निवेदन किया है कि सर्वे के समय उपस्थित होकर सही दृष्टिकोण से कार्य पूर्ण करवाए ।
![]()


