चमोली। थराली के लोकप्रिय सौम्य स्वभाव के धनी मृदुभाषी   विधायक भूपाल राम टम्टा द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार बहाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने उनका आभार जताया विगत दिवस शहीद भवानी दत्त शौर्य महोत्सव के अवसर पर पहुंचे सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा थराली विधायक भूपाल राम टम्टा द्वारा  अपने क्षेत्र के विकास के लिए दीए 17 प्रस्तावों के ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने मोहर लगाकर इतिहास रच दिया जिससे भाजपा कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी मुख्यमंत्री ने सभी 17 प्रस्तावों पर हामी भरते हुए चेपड़ों शहीद मेले को राजकीय मेला, राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में भूगोल B.Ed तथा स्नातक स्तर पर विज्ञान इतिहास अंग्रेजी समाजशास्त्र  विषयों की मंजूरी, ग्वालदम में पर्यटन कॉलेज की स्थापना,नंदा देवी मंदिर कुरुड़ बधाण गढ़ी, देवराडा, वाण मंदिरों को मानस खंड कॉरिडोर  में शामिल करने, नारायणबगड़ में नर्सिंग कॉलेज की घोषणा, विश्व की सबसे लंबी पैदल यात्रा नंदा राजजात की तैयारी हेतु कार्य योजना बनाने, थराली व नंदा नगर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान करने तथा रेडियोलॉजिस्ट गायनोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने, नारायणबगड़ और देवाल को नगर पंचायत बनाने, नारायण बगड़ पैतोली में उद्यान विभाग की नर्सरी प्रशिक्षण केंद्र खोलने नंदानगर घाट में उप निबंधक की नियुक्ति करने राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़ में विज्ञान संकाय की घोषणा, कुलसारी खेल मैदान में बाढ़ सुरक्षा के कार्य सहित कई घोषणाएं की, जिस पर विकास पुरुष  भूपाल राम टम्टा के अथक  प्रयास के लिए मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी  सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, प्रदुमन सिंह शाह, कुंदन परिहार, प्रमुख कविता देवी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, खिलाफ सिंह रावत, गोपाल सिंह फर्शवाण, सुरेन्द्र सिंह चिनवान्, मेहरवान सिंह बिष्ट, राकेश सेजवाल, पार्षद कृष्णपाल गुसाईं, एडवोकेट हरेंद्र सिंह नेगी आदि ने विधायक का धन्यवाद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News