यश हरिद्वार न्यूज ✍️

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️
दिनांक-27 मार्च, 2025
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार तथा देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध शास्त्रीय व सुगम संगीत गायक विपुल रुहेला की ग़ज़लों का जादू आगामी 29 मार्च 2025 को छिंदवाड़ा (म.प्र.) में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय ग़ज़ल गायन प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा तरन्नुम नवाज़’ के ग्रैंड फिनाले में भी छाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच’ की ओर से किया जा रहा है l
इस बारे में आकाशवाणी व दूरदर्शन के चर्चित कलाकार विपुल रुहेला ने बताया कि इस ग्रैंड फिनाले के लिये सर्वप्रथम देशभर से भाग लेने आये सैकडों कलाकारों में से 25 श्रेष्ठ कलाकारों का चयन किया गया था। उन्हीं 25 में से अब ग्रेंड फिनाले के लिये पाँच कलाकारों को चुना गया है। इसके विजेता को ‘तरन्नुम नवाज़’ की उपाधि के साथ-साथ नकद इनामी धनराशि से नवाज़ा जायेगा और एक ग़ज़ल एल्बम करने का सुनहरा मौका भी दिया जाएगा l
विपुल ने बताया कि इस ग्रेंड फिनाले में विश्व प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक चंदन दास और विविध भारती मुंबई के उद्घोषक यूनुस खान विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।
*(पुनश्च: समाचार से सम्बन्धित किसी भी अनुवर्ती जानकारी के लिये विपुल रोहेला से उनके नं. 8171679844 पर सम्पर्क किया जा सकता है)*
![]()
