बागेश्वर। डीएलएड और बीएड प्रशिक्षितों ने प्राथमिक शिक्षकों के 2287 पदों पर गतिमान भर्ती उत्तराखंड राजकीय शिक्षा सेवा नियमावली 2012 के तहत कराने की मांग की है। प्रशिक्षितों ने कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया को शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्राथमिक शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग और नियुक्ति प्रक्रिया को यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए। नौ नवंबर 2020 से उत्तराखंड के प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती गतिमान है। 70 प्रतिशत नियुक्तियां के बाद न्यायालय में चुनौती दी गई थी। जिस पर काउंसलिंग प्रारंभ करने के आदेश हैं। उन्होंने डायट से डीएलएड, बीएड प्रशिक्षितों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति प्रदान करने की मांग की। इस दौरान मनोज पांडे, नरेंद्र रौतेला, मनीष पांडे, बालकृष्ण आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News