रुड़की। लंढौरा बस अड्डे से कुछ दूरी पर स्थित खेत में प्लाटिंग की गई है। सोमवार सुबह वहां करीब 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जांच में पता चला युवक का नाम रणवीर पुत्र बिरम निवासी खेमपुर थिथौला है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अगर इस संबंध में तहरीर मिलती है तो मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
![]()
