नई टिहरी। राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जन शिक्षण संस्थान टिहरी के लाभार्थियों का 5 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। जिसमें लाभार्थियों को कौशल विकास योजनाओं की अहम जानकारियां देते हुए इनका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की गई।

राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लद्यु विकास संस्थान (निसबड) के आयोजित उद्यमिता विकास के 5 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान की निदेशक डा पूनम सिन्हा ने कहा कि उद्यमिता विकास के लिए यह प्रशिक्षण बहुत ही अहम है। इसे जीवन में उतारते हुए इसका प्रयोग कर इसका लाभ लें। कौशल विकास से रोजगार की अपार संभावनायें हैं। जिसके लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहने की आवश्यकता रहती है। कार्यक्रम में जेएसएस निदेशक विजय भट्ट ने कौशल विकास की अहम योजनाओं की जानकारी मौके पर देते हुए कहा कि कौशल विकास से व्यक्ति की क्षमता व कौशलता को जो विकास होता है। उससे रोजगार के अलावा जीवन को बेहतर बनाने काम किया जा सकता है। निसबड समन्वयक इंदु भट्ट व हारून अंसारी ने सभी मौजूद लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर आईटीआई के अमित बहुगुणा, कुलदीप सिंह रावत, एसएस पुंडीर, शिवानी पंवार, कार्यक्रम अधिकारी एसडी सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News