न्यूज टेबलेट यश हरिद्वार
*💫राष्ट्र के प्रति प्रेम और राष्ट्र भक्ति के साथ वंदे मातरम् गाना के साथ कॉर्पोरेट इवेंट की शुरूआत*
*✨स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, श्री पुरषोत्तम अग्रवाल जी, श्री धर्मपाल अग्रवाल जी, श्री विनोद अग्रवाल जी, श्री संजय अग्रवाल जी और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया*
*💥कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के साथ एनवायरमेंट सोशल रिस्पांसिबिलिटी वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरी*
*🌸पर्यावरण फ्रेन्डली काॅर्पोरेट वल्र्ड का निर्माण करना जरूरी*
*💫अर्थ अर्थात धन के साथ- साथ अर्थ अर्थात धरती का प्रबंधन आवश्यक*
*स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी*
♦
, 25 फरवरी। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी को इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव, इंदौर में मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया। स्वामी जी ने ईकोनामी के साथ ईकोलाजी पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि व्यवसाय हो, व्यापार हो या संगठन हो प्रबन्धन के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है परन्तु वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है उपलब्ध व सीमित संसाधनों का दक्षतापूर्वक, कुशलतापूर्वक तथा प्रभावपूर्ण तरीके से उपयोग करना ही वास्तविक प्रबंधन है।
काॅर्पोरेट में प्लान बनाना और समन्वय करना जरूरी है परन्तु अब यह सोचने का समय है कि पृथ्वी के लिये क्या सर्वश्रेष्ठ है। प्राकृतिक संसाधनों का मितव्ययिता पूर्ण ढंग से कैसे उपयोग किया जाये यही एक व्यापार को एम्पायर में बदल देता है परन्तु 21 वीं सदी में व्यापार के साथ परिवार, प्यार और संस्कार को साथ लेकर चलना होगा तभी हम अपने नेचर, कल्चर और फ्यूचर को बचा सकते हैं।
वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है व्यापार प्रबंधन के साथ जीवन प्रबंधन और धरती का प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। जीवन प्रबंधन के लिये ध्यान और योग जरूरी है परन्तु धरती के प्रबंधन के लिये आप सभी का टाइम, टैलेेेेेेेंट, टेक्नालाॅजी और टीनासिटी अत्यंत आवश्यक है। अब हमें हरित व्यापार और हरित विकास की ओर बढ़ना होाग। ईकोनामी के साथ ईकोलाजी और कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के साथ क्लाइमेंट चेंज सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर अपना लक्ष्य निधार्रित करना होगा।
आईएमए एक सक्रिय, केंद्रित और मजबूत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ भारत के सबसे तेजी से बढ़ते गैर-लाभकारी प्रबंधन संघों में से एक है। आईएमए मजबूत प्रबंधन प्रथाओं के विकास के लिए प्रबंधकीय कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित संगठनों को भी समर्थन प्रदान करता है।
इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईएमए), उद्यमियों, पेशेवर प्रबंधकों और छात्रों का एक संघ है जो 1963 में गठित किया गया था। इंदौर भारत का अग्रणी प्रबंधन स्तर-2 शहर है और इसे 14 बार ‘सर्वश्रेष्ठ स्थानीय प्रबंधन एसोसिएशन’ से सम्मनित किया गया। ये कॉर्पोरेट फ्लैगशिप कार्यक्रम, इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव, पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और यह भारत का सबसे बड़ा प्रबंधन कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही इसमें वैश्विक विचारकों, परिवर्तन निर्माताओं और सामाजिक उद्यमियों ने भी सहभाग कर क्लाइमेंट चैंज जैसी मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान प्राप्त करने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाने हेतु सभी को प्रेरित किया।
श्री विनोद अग्रवाल जी ने अग्रवाल कोल कंपनी की शुरुआत और शुरुआती दिनों के विषय में जानकारी प्रदान की साथ ही इस पर बनी फिल्म भी प्रदर्शित की गयी। इस अवसर पर अग्रवाल कोल कंपनी में लंबे समय तक सेवा कर रहे कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
श्री तपन अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन किया। राइज ऑफ अग्रवाल कोल कंपनी के सभी कर्मचारीगण, सभी खदानों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापारियों आदि को भी धन्यवाद दिया। आज कंपनी डाक टिकट जारी किया गया इस अवसर पर प्रीति अग्रवाल जी ने डाक टिकट के बारे में बताया। साथ ही कंपनी डाक टिकट और समूह चित्रों का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ अग्रवाल कोल कंपनी, फ्यूचर ऑफ अग्रवाल कोल कंपनी की शार्ट फिल्मों के माध्मय से सभी को कम्पनी के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही सारा व्यवसाय पर्यावरण सेवा, ग्रीन ऊर्जा को समर्पित हो इस हेतु भी स्वामी जी ने प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वामी जी ने श्री तपन अग्रवाल और वंशिका को रूद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।
![]()
