पौड़ी। नगर पंचायत सतपुली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दसवीं के छात्र शोभित ने बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड में सातवां रैंक हासिल किया। शोभित के उत्तराखंड में सातवां रैंक हासिल करने से विद्यालय परिवार और शोभित के परिवार सहित नगर वासियों सहित खुशी की लहर है। सोभित के पिता सनोज सिंह बिष्ट सतपुली बाजार में किराए पर चाय की दुकान चलाते हैं और माता सोभा देवी ग्रहणी हैं। शोभित ने यह मुकाम सेल्फ स्टडी से हासिल किया जिसमें शोभित की बहन साक्षी ने मदद की। शोभित के सातवां रैंक हासिल करने पर विद्यालय परिवार द्वारा शोभित और उनकी माता शोभा देवी को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरन शोभित और माता शोभा देवी की आंखें नम हो गईं।
शोभित का कहना है कि इस मुकाम को हासिल करने में उनके माता-पिता बहन और गुरुजनों का सहयोग रहा है। कहा कि वो लोगों की सेवा करने के लिए डॉक्टर बनना चाहते हैं, जिसके लिए उनकी मेहनत जारी है। शोभित के माता पिता का कहना है शोभित ने इस मुकाम को हसिल करने घर पर ही अपनी मेहनत और लग्न से पढ़ाई की। हमें विश्वास था कि शोभित अच्छे अंकों से पास होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद ढडवाल ने कहा कि शोभित पहले से होनहार छात्र रहा है जिसकी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को जाता है। इस दौरान विद्यालय के आचार्य आमोद सिंह, मनमोहन सिंह, मनोहर बुडाकोटी, सुदर्शन ध्यानी, गौतम सिंह रावत, आरती, आशा रावत, निकिता अग्रवाल कर्मचारी राधा देवी उपस्थित रहे।
![]()
