पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सज्जन छात्रावास की मरम्मत व मुख्य द्वारों का नवीनीकरण करने की मांग की है। छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पाण्डेय व सांस्कृतिक सचिव गौरव चंद्र पंत ने समस्याओं को लेकर सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन दिया। सांसद टम्टा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान विवि प्रतिनिधि शिवम कापडी,छात्रावास के अध्यक्ष कपिल चंद्र मौजूद रहे।
![]()
