यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

ऋतिक रिपोर्ट ✍️

27अक्टूबर 2025

देहरादून –-दुखद : तोता घाटी में भीषण सड़क हादसा, देहरादून के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

जनपद टिहरी के तोता घाटी क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में देहरादून के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

जखोली किसान मेला : आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे शिरकत, प्रीतम भारतवाण देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जखोली किसान मेला : आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे शिरकत, प्रीतम भारतवाण देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

देखें वीडियो : स्कूल की छुट्टी होने पर एक मासूम अंदर हो गया कैद , पुलिस ने ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला
देखें वीडियो : स्कूल की छुट्टी होने पर एक मासूम अंदर हो गया कैद , पुलिस ने ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला

हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बचेलीखाल से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया।

उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि वाहन खाई के तल में बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। खाई अत्यंत गहरी और मार्ग दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। जवानों ने रोप और स्ट्रेचर की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। तीनों लोग देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के निवासी हैं।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तोता घाटी क्षेत्र में कई बेहद खतरनाक मोड़ है, जहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और बैरियर लगाने की मांग की है।पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों का विवरण निम्नलिखित है…

1️⃣ मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून

2️⃣ प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी डोईवाला, जनपद देहरादून

3️⃣ ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा माजरी ग्रांट, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News