यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️                                 

 29अक्टूबर 2025 हरिद्वार– साहित्य की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच (मकाम) का राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव पूरी भव्यता, उमंग, उत्साह और गरिमा के साथ शिवालिक नगर स्थित एस. आर. ग्रैंड होटल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समूचे उत्तराखंड से चालीस से भी अधिक प्रतिनिधि कवियित्रियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपनी-अपनी विधाओं में तीन सत्रों में काव्य पाठ प्रस्तुत कर ख़ूब वाहवाही और पुरज़ोर तालियाँ बटोरीं।
हरिद्वार की प्रतिष्ठित कवयित्री एवं संस्था की हरिद्वार इकाई की अध्यक्षा राजकुमारी राजेश्वरी के संयोजन एवं संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम संस्था के संस्थापक डॉ० नरेश ‘राज़’ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती सीमा शर्मा ने की। मुख्य अतिथि नियति भारद्वाज (अध्यक्ष, मकाम ट्रस्ट) और विशिष्ट अतिथि डॉ० मंजू श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम आयोजक डाॅ० विद्या सिंह थे। मीना सदाना ने भी कार्यक्रम के कुशल संचालन में अपनी भूमिका निभाई।


जिला अध्यक्ष राजकुमारी ‘राजेश्वरी’ ने बताया कि यह एक ऐसी अनोखी साहित्यिक संस्था है, जिसमें संगठन, आयोजन, संयोजन, व्यवस्थापन तथा प्रतिभागियों में केवल मात्रशक्ति ही शामिल रहती हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह संस्था अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में प्रतिमाह यह संस्था एक कार्यक्रम अवश्य आयोजित करती है।
माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, पुष्पार्पण तथा राजकुमारी की वाणी वंदना के साथ प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागी कवियित्रियों ने अनेक रसॊं व छंदों में काव्य पाठ किया। अध्यक्ष देहरादून इकाई डाॅ० ऊषा झा ‘रेणु’ ने ‘धाम रघुवर आ गए सद्भाव देने दान में’ से भगवान‌ श्रीराम को नमन किया। नीता नय्यर ‘निष्ठा’ ने ‘सुनो बुरांश तुम कम कहाँ हो सुंदरता में कम ब्रह्म कमल से’ कह कर बुरांश की शान बखानी की। सीमा शर्मा की शिकायत थी- ‘द्वार मंदिर के अटे हैं भीड़ से, पाप का फिर दौर क्यों ये चल रहा।’ आशा साहनी ने बताया- ‘प्रेम की बाँसुरी बन बजो साधिका, मैने गीतों में तुमको गज़ल कह दिया।’
डॉ० विद्या सिंह ने- ‘मिले हो जबसे तुम साजन, सफर लगता सुहाना है’, डॉ मंजू श्रीवास्तव ने- ‘तुम्हारी देह के हवन कुंड में समिधा सी जल जाऊँगी’, डॉ० नरेश नाज़ ने ‘प्यार तुम्हें कितना कृष्ण से, आज बताओ राधा जी’, डॉ मीरा भारद्वाज ने- ‘यूँ तो जग में सबकी अच्छी, पर सबसे अच्छी मेरी माँ’, मीनाक्षी चावला ने- ‘आई थी बनके तेरे घर का  उजाला, रात सी ढलती चली जाऊँगी’, नियति भारद्वाज ने- भोर की पहली किरण हवाओं का कोमल स्पर्श, तुम्हारी ही तो याद दिलाता है’, डॉ. पुष्प लता ‘पुष्पांजलि’ ने- ‘कठिनाइयों के दौर में बस जी रहे हैं हम’, राजकुमारी ‘राजेश्वरी’ ने- ‘तन मन पाप पुण्य सब धोकर, हरिद्वार के घाट पर, गंगाजी की पावन रज से, करके तिलक ललाट पर’, महेश्वरी कनेरी ने- ‘ना हताश हो तो उठ जरा, तू रुक नहीं तू चल जरा’, निशा अतुल ने- ‘मेरी तन्हाइयों ने यह बताया है, मेरे अंदर एक जमाना है’, करुणा अथैया ‘किरण’ ने- ‘चाँद क्यों मौन है…!’ तथा डाॅ० रजनी रंजना ने- ‘हम भी ऐसे हठी प्राण हैं, रूठे स्वजन रोक ही लेंगे’ सुना कर श्रोताओं को मन मोह लिया।
नीलम प्रभा ने पूछा- ‘रंग में भीगी पलकें उठाऊँ या गिराऊँ’, रेखा जोशी बोलीं- ‘मन की अन्तर्मन यादों में जब दिखी न तेरी परछाईं’, इन्द्रा तिवारी ने बेटियों का महिमा मंडन करते कहा- ‘जिस घर होती बेटियाँ वो जन्नत कहलाता है’, मोनिका मंतशा ने- ‘ दर्द की हद से अकेले ही गुज़र जाऊँगी’, संगीता शाह ‘शकुन’ ने चेताया- ‘ सोए अस्तित्व को झिंझोड़ने में और लग जाएगी एक सदी’, नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ ने- ‘इश्क में यूँ ना अब आजमाया करो, बात अपनी सनम कुछ बताया करो’, महेश्वरी कनेरी ने- ‘तू हौसलों का पंख ले, तू उड़ ज़रा, तू उड़ ज़रा’, डॉ० भगवती पनेरु ने- ‘कुछ दीप तुम जलाओ, कुछ दीप हम जलाएँ’, अमृता पांडे ने- ‘दीप जले हैं पुष्प खिले हैं’, नवीना सिंह ने- ‘जमीन और खुला आसमान अभी बाकी है’, इंद्रा तिवारी ने- ‘तन फूलों सा कोमल है’, वीना जोशी ‘हर्षिता’ ने- हँस कर बोला कुकर एक दिन’, लता पंत ने- ‘किसका कसूर ज्यादा है’, दीक्षा जोशी ने ‘मान मेरे पीड़ा घनी है’ सुनाया। नीरू नय्यर ‘नीलोफर’ ने अपनी ग़ज़ल- ‘हूँ फिदा तुझ पर’ पेश की तो, झरना माथुर ने ‘देवों की देवभूमि उत्तराखंड की जय हो’ कह कर देवभूमि को नमन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष निशा अतुल्य, हरिद्वार इकाई सचिव आशा साहनी, कुसुम पंत ‘उत्साही’, आशा रावत, ममता चंद्रा, मणी अग्रवाल ‘मणिका’, डॉ० नीलम प्रभा वर्मा, वीना सिंह, डाॅ० सुहेला अहमद, रवीना राज, स्वाति मौलीश्री ने समूचे आयोजन में सराहनीय योगदान करने के साथ-साथ अपनी रचनाओं का भी सस्वर पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News