यश हरीद्वार न्यूज़

अरूण कुमार पाठक (हरीद्वार)उत्तराखंड
दिनांक: 23.09.2024
हरिद्वार – प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम कनखल के परमध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज का प्राकट्योत्सव कल (मंगलवार) को आश्रम प्रांगण में बड़ी श्रद्धा, उल्लास व धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस कार्यक्रम में भक्ति गीत संगीत की स्वर लहरियों के बीच भव्य रूप से भारत के तमाम अतिविशिष्ट महापुरुषों तथा श्रेष्ठजन के मध्य आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संत समाज महाराजश्री को अपना आशीष प्रदान करेंगे।
इसी अवसर पर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों हेतु भव्य एवं विशाल श्रीजी वाटिका का उद्घाटन भी किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ किया जायेगा।
![]()
