चम्पावत। होली विजडम स्कूल मानेश्वर ने नीट और जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने शुभकामनांए दी। स्कूल के प्रबंधन संजय पंत ने बताया कि छात्रा पावनी उप्रेती ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर 98.4 परसेंटाइल प्राप्त किए। जबकि अनुज मेहता और नीतिन पुनेठा ने जेईई मेंस परीक्षा में क्रमश 94.57 और 94. 47 परसेंटाइल हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय, दीपक वर्मा, हिम्मी पुनेठा, दिनेश गड़कोटी, दीपक वर्मा, गिरीश जोशी, जीवन पांडेय और समस्त स्टाफ ने बधाई दी।
![]()
