यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

रितिक कुमार रिपोर्ट ✍️

दिनांक 20 नवंबर 2025 रूडकी –राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत क्वांटम यूनिवर्सिटी भगवानपुर में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विविध पहलुओं पर विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी।

प्रतिभागियों को भूकम्प, अतिवृष्टि और सूखा जैसी आपदाओं के प्रभाव, बचाव और तैयारी के उपायों के बारे में जानकारी दी गई ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों, विशेषकर युवाओं, को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी भूमिका तय करने, आम जनता तक जागरूकता पहुँचाने और आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए सक्षम बनाना है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की वास्तविक परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

उक्त के अतिरिक्त एसडीआरएफ (SDRF) से टीम प्रभारी Add.SI प्रविंद्र धस्माना, Add.SI दीपक मेहता ,con.नवीन कुमार और con.सोनू चौधरी ने प्रतिभागियों को बाढ़ से बचाव के उपाय, बाढ़ के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और उनके प्रयोग के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News