यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️

25अक्टूबर 2025 हरिद्वार —-अब जल्दी ही हरिलोक तिराहे की जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान जी के अथक प्रयासों से हरिलोक तिराए को अब जाम से मुक्ति मिल जाएगी। प्रदेश के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस के शुभ अवसर 10 नवंबर 2025 से हरिलोक तिराहे के फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाएगा।
इस खुसखबरी से स्थानीय लोगो मे खुशी की लहर है, सीतापुर वार्ड 59 और हरिलोक वार्ड 60 के नागरिकों ने माननीय विधायक आदेश चौहान जी का हृदय से आभार प्रकट किया।

सूत्रों से बताया गया है की स्थानीय नागरिकों की समस्यायों को देखते हुए लम्बे समय से हरिलोक तिराहे की समस्या रही है। जैसे जैसे क्षेत्र का विस्तारीकरण हुआ है तेजी से ट्रैफ़िक जाम भड़ने लगे है, अब फ्लाईओवर के विस्तार होने से स्थानीय नागरिक ख़ुश है। सभी कॉलोनी वासिओं ने विधायक आदेश चौहान को धन्यवाद और आभार जताया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News