यश हरिद्वार न्यूज ब्यूरो

जनपथ सहारनपुर ~राष्ट्रीय हिदू वाहिनी संगठन के प्रदेश महामंत्री व राष्ट्रीय कवि संगम के जिला संयोजक युवा कवि दिव्यांश व राष्ट्रीय कवि संगम हरिद्वार के जिला संरक्षक बाबूराम प्रधान ने नवनियुक्त लोकपाल मनरेगा सहारनपुर राकेश चौधरी को प्रतीक चिन्ह व स्व रचित पुस्तक भेट कर सम्मानित किया।
युवा कवि दिव्यांश ने कहा राकेश चौधरी साहित्य एवं शिक्षा से जुड़े रहे है उन्होंने हमेशा समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है राष्ट्रीय कवि संगम हरिद्वार साहित्य समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को विशेष उपलब्धि के लिए हमेशा सम्मानित करने का काम करता है, ताकि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का मनोबल बढ़ सके।
तथा उनसे प्रेरणा लेकर दूसरे लोग भी आगे बढ़ सके।
राकेश चौधरी हमेशा सामाजिक गतिविधियों मे भी अपना बढ़ चढ़कर योगदान प्रदान करते रहे है।
![]()
