यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुण कुमार पाठक ✍️
24 जनवरी 2026 हरिद्वार–स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा हरिद्वार में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिजनों ने उनके विग्रह पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में समिति के संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम ने नेताजी की शौर्य गाथा सुनाते हुए बताया कि “भारतीय इतिहास में सुभाष चंद्र बोस सबसे महान व्यक्ति और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से लड़ने के लिए बहुत शक्तिशाली ‘आजाद हिन्द फौज’ बनाई। मातृभूमि को अंग्रेजों से मुक्त करने के लिए उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा’ जैसे महान उद्घोष वाक्य से देश को प्रेरित किया। माना जाता है कि, 1945 में नेता जी की मृत्यु एक विमान दुर्घटना में हो गयी, लेकिन, उनकी मृत्यु के बाद आज भी सुभाष अपनी जोशीली राष्ट्रीयता के साथ अभी भी जीवित हैं।”
समिति के कोषाध्यक्ष आदित्य गहलोत ने बताया कि भारतवर्ष को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान सेनानियों का देश सदैव ऋणी रहेगा। हम महापुरुषों की जयन्ती पर केवल पुष्प ही न चढ़ाएँ, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में भी धारण करें तो उनकी जयन्ती मनाना अधिक सार्थक होगा।
इस अवसर पर अनुराग सिंह, आदित्य गहलोत, सुरेन्द्र छाबड़ा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, अरुण कुमार पाठक, अरविन्द कौशिक, प्रमेश चौधरी, अशोक चौहान, पंडित पंकज शास्त्री, चमन लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
![]()
