रुद्रपुर। लंदन से आर्सनल यूथ फूटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी कप्तानी में जीत दर्ज कर लौटे निखिल चंद का उनके आवास चकरपुर में उप नेता प्रतिपक्ष व विधायक भुवन कापडी और कांग्रेस कार्यक्रताओं ने निखिल का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रविवार को उप नेता प्रतिपक्ष कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र के उभरते फुटबाल खिलाड़ी निखिल चंद के आवास पहुंचे।

जहां उन्होंने निखिल को उनकी कप्तानी में प्रतिष्ठित आर्सेनल क्लब द्वारा आयोजित आर्सनल यूथ फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में जीत दर्ज करने पर बधाई देते हुए निखिल का पालमाला से स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निखिल ने एमेनिटी स्पोर्टस कॉलेज रुद्रपुर की टीम में बतौर कप्तान के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। विधायक कापड़ी ने कहा कि निखिल की इस उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर में ऊंचा हुआ है। उन्होंने निखिल को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रवीण बिष्ट पिंटू, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद देवेद्र कपाल, अमर अग्रवाल, मो. ईशाफ पंकज मेहता, कैलाश चंद, सज्जन पोखरिया आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News