हरिद्वार आज विधायक आदेश ने नगर पालिका शिवालिक अंतर्गत वार्ड नम्बर -12 की देवनगर कालोनी में आन्तरिक गलियों में सड़क निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी गण, निवर्तमान सभासद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी कालोनी वासियों ने हृदय से विधायक जी का आभार व्यक्त किया ।विधायक आदेश चौहान ने कालोनी वासियों को को संबोधित करते हुए डबल इंजन की सरकार का प्रदेशभर में चल रहे विकास कार्य गिनाते हुए भविष्य में उत्तराखंड राज्य देश में प्रमुख राज्यों में गिना जाएगा ।सुशाशन,शांति प्रदेश और समर्थ प्रदेश कहलाएगा ।
![]()
