यश हरिद्वार न्यूज ✍️


अरुण कुमार पाठक रिपोर्ट ✍️     

20 जनवरी, 2925  हरिद्वार। पंचपुरी हरिद्वार के जोश के जाने-माने कवि एवं राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द दुबे राष्ट्रीय के संगीतमय सनातन गीत ‘हे राम लला वर दो हमको, हिन्दू यह जागृत हो जाये’ का लोकार्पण जैन धर्मशाला के सभागार में सम्पन्न हुए संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान किया गया।

अधिवेशन के दौरान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री गौरव जैन, कार्यक्रम संयोजिका तथा संगठन की महिला मोर्चा पूजा सिह, राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द दुबे, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, नेपाल तथा देश के अन्य प्रदेशों से सम्मिलित हुए राष्ट्रीय हिंदू वाहनी संगठन के अनेक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो पुस्तिकाओ- जागो हिन्दु जागो और संस्कृति प्रकोष्ठ का भी लोकार्पण किया गया।

इसी अधिवेशन के दौरान हरिद्वार से विशेषरूप से आमंत्रित उदासीन बड़ा अखाड़ा के श्री विनोद महाराज, गंगा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक राजगुरु, कवि एवं साहित्यकार अरुण कुमार पाठक, अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर श्रीमती संगीता राणा, समाजसेवी राकेश पाहवा, एस.एस.राणा तथा विनोद मित्तल को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों के लिये पुष्पहार, सम्मान चिन्ह, अंगवस्त्र व देवी विग्रह भेंट कर ‘सनातन स्वाभिमान सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News