यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️

19 मई 2025 हरिद्वार-— जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका विषयक पर एक कार्यशाला का आयोजन मेला नियंत्रण भवन के सभागार में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका विषय पर कार्यशाला आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपदा से पहले, आपदा के दौरान व आपदा के बाद मीडिया एंव प्रशासन की भूमिका व कमियों के बारे चर्चा करना है।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सही जानकारी व समयबद्धता सबसे ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सही व सटीक जानकारियां जनता तक उपलब्ध कराने में समाचार पत्र, आउटलेट, रेडियो, टेलीविजन, आदि आपदा की प्रकृति, निकासी प्रक्रियाओं, सुरक्षा दिशा-निर्देशों, आपातकालीन संपर्क जानकारी और उपलब्ध संसाधनों के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भ्रामक व गलत जानकारियों के खण्डन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वसनीय जानकारी प्रदान करके, मीडिया व्यक्तियों को सूचित करने का काम करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News