रुद्रपुर। गांधी कालोनी में वाल्मीकी मंदिर सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण का मेयर रामपाल सिंह ने शिलान्यास किया सोमवार को आयोजित कार्यक्रम मेयर रामपाल ने कहा कि शहर के सभी वार्डों का विकास उनकी प्राथमिकता है। बीते करीब साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का प्रयास किया है। जो भी घोषणा करते हैं उसे धरातल पर अवश्य उतारते हैं। मेयर ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उस पर खरा उतरने के लिए उन्होंने आज तक कोई कसर नहीं छोड़ी है। मेयर ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद नगर निगम शहर को संवारने में लगा हुआ है। आगे भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष बंटी राजोरिया, राजेश कुमार, अमित देवल, विनीता मरोठिया,प्रिया आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News