न्यूज टेबलेट यश हरिद्वार
हरिद्वार। भारतीय जागरुकता समिति, हरिद्वार (सोमवार को) अपराह्न दो बजे से स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में एक ‘विधिक जागरुकता: समस्या और समाधान’ विचार संगोष्ठी आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेमेंद्र डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार होंगे।
संस्था के संस्थापक, अध्यक्ष तथा नैनीताल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित मिगलानी तथा कार्यक्रम संयोजक व चेतना पथ सम्पादक अरुण कुमार पाठक ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित हो रहा है, जब देश में 34वां सड़क यातायात माह भी मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सुश्री अरुणा भारती, डिप्टी कमांडेंट, एटीसी, हरिद्वार तथा श्री एस.पी. गैरोला, एस.पी, यातायात एवं अपराध कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ वक्तगण यातायात नियमों के साथ-साथ ही महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम, महिला मामलों, यौन अपराध, प्राथमिकी (एफ.आई.आर.), पोक्सो एक्ट, मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, नशा उन्मूलन तथा मनोविज्ञान जैसे विषयों पर प्रचलित कानूनों की जानकारी दी जायेगी।
![]()
