[यश हरिद्वार न्यूज]

योगेश शर्मा /कमल अग्रवाल
जनपद ( हरिद्वार) जगजीतपुर दिनांक 24.10.2024
के0एफ0डब्लयू0 जर्मन विकास बैंक से वित्तपोषित 252 करोड़ रुपए लागत की सीवर लाईन परियोजना का भूमि विधायक आदेश चौहान ने जगजीतपुर की भगवतीपुरम कालोनी में भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया।
इस योजना में 90 किमी. सीवर लाइन सहित पम्पिंग स्टेशन का निर्माण भी किया जाएगा।जिससे जगजीतपुर क्षेत्र के दर्जनों कॉलोनियों के हजारों परिवार लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ ही स्वच्छता की दिशा में यह परियोजना एक बड़ा कदम है।केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार आमजन की हर प्रकार की सुविधा के लिए संकल्पित है।जगजीतपुर क्षेत्र में सीवरेज लाइन कार्य होने से दर्जनों कॉलोनियों के हजारों परिवार लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ, परियोजना अभियंता श्री अनूप भंडारी कंसलटेंट अभियंता अखिलेश्वर प्रसाद एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा निवर्तमान पार्षद विपिन शर्मा निवर्तमान पार्षद मनोज प्रालिया आदि कार्यकर्त्ता एवं सैकड़ो की संख्या में कालोनिवासी उपस्थित रहे।
![]()
