पौड़ी। पर्यटक नगरी पौड़ी को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। पुलिस विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी शहर में आए दिन जाम लग रहा है। वहीं गुरुवार को पौड़ी-श्रीनगर मार्ग पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के झाम में स्कूल की बस भी फंसी रही। जिसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतान पड़ा।

मुख्यालय पौड़ी की तंग सड़कों पर आड़े तिरक्षे खड़े वाहन आए दिन जाम की सबब बन रहे हैं। वहीं बिना किसी रोक टोक सड़क के किनारे सामान उतारने के चलते भी जाम की समस्या खड़ी हो रही है। गुरुवार को पौड़ी-श्रीनगर रोड पर जाम लगने से स्कूल बस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। करीब पौने घंटे तक लगे जाम का सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ा। पौड़ी – श्रीनगर रोड पर सुबह करीब साढ़े 8 बजे तिमली रोड से लेकर बस स्टेशन तक करीब डेढ़ किमी तक जाम लगा रहा। जिससे स्कूलों और दफ्तरों को निकलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने आपसी समन्वय से जाम की खुलवाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News