रुड़की। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में पूरे देश मे एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पेंशन रथ यात्रा का आयोजन एक जून 2023 से बिहार के चम्पारण से शुरू होने जा रहा है। यह रथयात्रा पूरे भारत का भ्रमण करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को और तेज करने, नई पेंशन से पीड़ित शिक्षक कर्मचारियों को एकजुट पुरानी पेंशन की बहाली को संघर्ष करने के लिए प्रेरित करेगी।
पेंशन रथ यात्रा 10 जून 2023 को बालावाली, खानपुर और लक्सर से उत्तराखंड में प्रवेश करेगी। जहां पर उत्तराखंड राज्य की एनएमओपीएस की प्रांतीय कार्यसमिति व जनपदीय समिति के हजारों शिक्षक कर्मचारियों के साथ रथ यात्रा का स्वागत भव्य स्वागत करेगी। 11 जून को रुड़की के रेड कारपेट बैंक्वेट हॉल निकट शनिदेव मंदिर हरिद्वार रोड पर सुबह दस बजे पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभा को स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
![]()
