हरिद्वार। स्वास्थ विभाग रोहतक से मुख्य नेत्र अधिकारी दिनेश शर्मा की अगुवाई में बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर ने कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में साधु-संतों, तीर्थयात्रियों और लोगों को निशुल्क दवाइयां और निशुल्क चश्मे दिए गए। नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश शर्मा ने आधुनिक मशीनों द्वारा निशुल्क नेत्र जांच, लोगों को दवाइयां और लोगों को निशुल्क नजर के चश्मे भी प्रदान किए।

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद ने कहा कि निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कर चिकित्सकों ने मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे नेत्रदान करें और लोगों को उसके लिए प्रोत्साहित करें। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस अवसर पर स्वामी उमेश्वरानंद, स्वामी दयाधिपानंद, स्वामी सोमनाथ,स्वामी जगदीश, स्वामी उत्तम, नर्सिंग विभाग की मुख्य निदेशक मिनी योहान्नन, गोकुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News