यश हरीद्वार समाचार

जीतेन्द्र शर्मा (हरीद्वार)उत्तराखंड
हरीद्वार 28/08/2024जुर्स कंट्री रेस्सिदेंटल वेलफेयर सोसाइटी ने रेरा कोर्ट में जुर्स कंट्री सोसाइटी की विसंगतियों के विषय में कोर्ट द्वारा स्थलीय निरीक्षण हेतु कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने के याचिका दाखिल की थी
जिसको कोर्ट ने स्वीकार करते हुए जुर्स कंट्री सोसाइटी सोसाइटी का स्थलीय निरीक्षण कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया। एसोसिएशन और बिल्डर दोनों से सहमति लेने के उपरांत रेरा कोर्ट ने स्थलीय निरीक्षण की तारीख 28/08/2024 दोनों पक्षों को लिखित में सूचित करते हुए तय कर दिया।
बिल्डर ने पहले तो इस स्थलीय निरीक्षण को रूकवाने के लिए हाई कोर्ट में अपील की, हाई कोर्ट ने बिल्डर को रेरा अपीलेट कोर्ट जाने को निर्देश दिया, फिर बिल्डर ने रेरा अपीलेट कोर्ट में निरीक्षण के आदेश को रूकवाने के लिए अपील की जिसको रेरा अपीलेट कोर्ट ने खारिज कर दिया। जब नियत दिन पर देहरादून से कोर्ट कमिश्नर निरीक्षण हेतु जुर्स कंट्री सोसाइटी पहुंचा तो बिल्डर का प्रतिनिधि दीपक गर्ग ने अपनी तबियत खराब होने का बहाना करके निरीक्षण में शामिल नहीं हुआ।
कोर्ट कमिश्नर ने लगभग तीन घंटे तक पूरी सोसाइटी का भ्रमण करके निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट रेरा कोर्ट को सबमिट कर दी है।
![]()
