यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अरुन पाठक रिपोर्ट ✍️

19 सितम्बर 2025— कला-संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण व संवर्धन लो समर्पित संस्था संस्कार भारती हरिद्वार महानगर इकाई की ओर से एक बाल एवं युवा कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी रविवार 21 सितम्बर को अपराह्न 2.00 बजे से गुघाल रोड, पांडेवाला (ज्वालापुर) स्थित विद्या विहार अकादमी के सभागार में किया जा रहा है।

‌‌‌‌         संस्था की महानगर इकाई के सचिव संतोष कुमार साहू तथा संस्था संरक्षक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन में हरिद्वार के अनेक विद्यालय एवं महाविद्यालयों के बाल एवं युवा कवि कक्षा 6 से 12 तथा महाविद्यालयों‌‌ के दो विद्यार्थी वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये तमाम‌ स्कूल व कालेजों ने अपनी ओर से दो-दो विद्यार्थियों‌ को नामांकित कर पंजीकृत कराया है।‌ उन्होंने बताया कि, सभी प्रतिभागी बाल एवं युवा कवियों के लिए आयोजित हो रहा यह कवि सम्मेलन पूर्णतया निशुल्क है। प्रत्येक प्रतिभागी कवि को प्रत्येक चिन्ह/पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News