रुड़की। राजहंस कला मंदिर ने 68वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान गोशाला में गोमाता का पूजन किया और राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। चावमंडी स्थित गोशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि किसी भी रूप में सेवा की जाए तो वह फलदाई होती है। संस्था देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती है।
![]()
