[यश हरिद्वार न्यूज]

देवेश वर्मा (हरिद्वार) उत्तराखंड 

23.11.2024 हरिद्वार आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड केदारनाथ सीट पर मिली प्रचंड जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल और पटाखे के साथ खुशी मनाई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद  ,विधायक आदेश चौहान ,जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ,जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा,आशु चौधरी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ,ओमप्रकाश जगदंगिनी ,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ,पार्षदगण एवं समस्त बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की खुशी मनाई ।

विधायक आदेश चौहान जी ने अपने संबोधन में इस जीत को जनता की जीत ,हिंदुत्व की जीत एवं कार्यकताओं की मेहनत एवं भारतीय जनता पार्टी की साफ नीयत और माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की देश वासियों के लिए एक रहेंगे सैफ रहेंगे कि नीति की जीत को आधार बताया ।

आगे आने वाले निकायों चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताया,जनता के बीच अपनी पहचान एक सेवक के रूप में होनी चाहिए तभी सामंजस्य बना रहता है।

स्वामी यतीश्वरानंद  ने भी भी कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र सबका साथ ,सबका विकास की भावना से करना ही कार्यकर्ताओं की भावना होनी चाहिए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News