यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

सौरभ द्विवेदी रिपोर्ट ✍️
30 जनवरी 2026 हरिद्वार ÷÷अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन बेंगलुरु द्वारा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, दक्ष कनखल (हरिद्वार) में विज्ञान एल.टी. शिक्षकों के लिए दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रयोगात्मक शिक्षा एवं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आधुनिक विधियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए विज्ञान एल.टी. शिक्षकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री भानु प्रताप शर्मा एवं नवनिर्वाचित प्रधानाध्यापिका श्रीमती आस्था जैन रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
![]()
