हरिद्वार। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी और विधायक को लेकर हुए विवाद के बीच भारतीय सनातन परिषद के कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें संत का पुतला फूंके जाने पर विरोध जताया गया। सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि ने कहा कि संतों के अपमान का दंश कांग्रेसियों को झेलना पड़ेगा। संत महात्मा तो निर्मल प्रवृत्ति के होते हैं जो सभी को आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि संतों के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नही हैं।

अखिल भारतीय सनातन परिषद महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने सनातन धर्म संस्कृति पर कुठाराघात किया है। आरोप लगाया कि विधायक ने मजार को समाधि बताया और संतों के विरोध जताने पर संतों के पुतले फूंके जा रहे हैं। अध्यक्षता सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि और संचालन महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा, अविक्षित रमन, राष्ट्रीय प्रचार सचिव सतीश वन, सदस्य राजवीर सिंह कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल गर्ग, विशाल राठौर, मानवेंद्र सिंह, राधेश्याम, सुधांशु जोशी, विक्रम सिंह, ऋषिपाल, प्रमोद गिरि, पंडित अधीर कौशिक आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News