ऋषिकेश। शैम लिटिल स्टार्स स्कूल के पांच बच्चों ने उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीत हैं। मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन ने इन बच्चों को सम्मानित किया। मंगलवार को पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित शैम लिटिल स्टार्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राहुल पंवार ने उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वालों को सम्मानित किया। कराटे कोच चन्द्र मोहन तिवारी ने कहा कि बीते रोज देहरादून आमवाला में उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें विद्यालय के आदित्य वर्मा ने स्वर्ण, वेद हटवाल ने रजत, आयुष्मान कंडारी, तर्नव सिंह, रुद्राक्ष त्रिपाठी ने कांस्य पदक जीता है। मौके पर खुशबू पंवार, हेड मिस्ट्रेस प्रीति कोटियाल, असीमा घोष आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News