देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में सिख सेवक जत्थे की तरफ से गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। नितनेम के पश्चात चरणजीत सिंह हजूरी रागी जत्थे ने आसा की वार का शब्द जमियां पूत भगत गोविंद का, प्रगटिया सभ महि लिखिया..,का गायन किया। सेवक बावा परिवार की तरफ से रखे हुए श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए। बेबे नानकी सेवक जत्थे ने शब्द सतगुरु होइ दयालु त सरधा पुरिए…का गायन किया।
गुरदयाल सिंह हजूरी रागी जत्थे ने शब्द ऐसे गुर का बलि बलि जाइए, आपि मुक्त मोहि तारे..का गायन किया। ज्ञानी शमशेर सिंह हैंड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने कहा कि गुरु हरगोबिन्द साहिब का जीवन बड़े उपकार वाला रहा। अमरीश सिंह हजूरी रागी गुरद्वारा गुरु संगत धामावाला ने शब्द अरजन काया पलट कै मुरत.. का गायन किया। हजूरी रागी जत्थे के नरेन्द्र सिंह ने शब्द मनि चाउ भइया प्रभ आगम सुणिया..का गायन किया। हैंड ग्रंथी शमशेर सिंह ने अरदास की। मंच संचालन सेवा सिंह मठारु, सतनाम सिंह ने किया। संगत ने गुरु का लंगर व प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर सिख सेवक जत्थे के अध्यक्ष गुलजार सिंह, चरणजीत सिंह, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, राजिंदर सिंह राजा, रमिंदर सिंह राणा, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, नवनीत सेठी, ईश्वर सिंह, गुरप्रीत सिंह जौली, सतनाम सिंह, हरचरण सिंह मौजूद रहे।
![]()
