रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने विभागों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाकर बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर सांकेतिक धरना देकर कहा कि किसानों की सिंचाई के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है।उसकी अनुमानित लागत एक लाख रुपये है। उसमें संबंधित अधिकारी 25 प्रतिशत कमीशन लेकर गलत कार्य कर रहे हैं। मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का लाभ भी सीधे लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए भी सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो मोर्चा के नेतृत्व में किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।
![]()
