यश हरिद्वार न्यूज़ ✍️

अमित कुमार रिपोर्ट ✍️
14 नवंबर 2015 हरिद्वार –शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त की जाए,साथ ही बिजली चोरी के लिए विशेष निगरानी रखें विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ की जाए सख्त कार्यवाही। उक्त निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में दिये गए। बैठक में वन विभाग, आबकारी, परिवहन विभाग, रोडवेज, राज्य कर विभाग, खनन, विद्युत, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, पर्यटन, सिंचाई विभागों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करनेके निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन योजनाओं में धीमी प्रगति है, उन योजनाओं में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए लक्ष्य हासिल करे साथ ही परिवहन विभाग को निर्देश दिए ही कि जो भी प्राइवेट बसे संचालित हो रही है उन्हें परमिट किस आधार पर उपलब्ध किया गया है, नियमों का भलीभांति परीक्षण करले।
![]()
