रुद्रप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में अल्ट्रासाउन्ड मशीन का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया। जिससे क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिल पाएगा। कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ को उपस्थित होना था परन्तु देहरादून में आवश्यक होने के कारण वो उपस्थित नही हो सकी ।जिससे विधायक प्रतिनिधि के रूप में बिक्रम सिंह नेगी द्वारा अल्ट्रासाउण्ड  मशीन का विधिवत उद्घाटन किया गया। श्री नेगी ने बताया की विधायक शैलारानी रावत के अथक प्रयासों से केदारनाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को धीरे धीरे विकसित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि  में दो ओपीडी कक्षों एवम एक पंचकर्मा कक्ष के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है एवम रिक्त चिक्तिशा विशेषज्ञों पदों पर नियुक्ति व अन्य संसाधनों हेतु विधायक लगातार प्रयासरत हैं।जिससे क्षेत्रवासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।इस अवसर पर मुख्य चिकितिषाधिकारी डॉ०  एच एस सी मर्तोलिया, डॉ०  आशुतोष, डॉ०  विशाल बर्मा रेडियोलाजिस्ट डॉ०  राजीव,फार्मेसिस्ट डी एल मंगवाल व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट,उमेश भट,हीरा नेगी ,विजयपाल रावत सहित   तमाम अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News